👁 0 views Views
बच्चों ने निकाली 60 फुट लम्बी तिरंगा यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी सोटावली के ए.बी.वी एम. जूनियर हाईस्कूल में गुरुवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने 60 फुट लम्बी तिरंगा यात्रा इलाके में निकाली। यह तिरंगा यात्रा जिस भी मार्ग से गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा पर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे थे।





















