बसन्तोत्सव पर बच्चों ने की मां सरस्वती की वंदना
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।बच्चों ने बसंत पंचमी के अवसर पर माँ शारदे के चरणों में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।इसके अतिरिक्त बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम व संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को याद करते हुए ‘वीरवीथिका ‘नाम की नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया।
इसके अतिरिक्त देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुतियों से बच्चों ने सभी आए अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेणु देवी ने किया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह एस. एच. ओ.हाफिजपुर थाना,ग्राम सचिव मुकेश शर्मा,ग्राम प्रधान नवादा इंद्रेश देवी व तेजवीर सिंह,भगत सिंह सहित महिला शक्ति टीम नवादा व विद्यालय प्रधानाध्यापिका विशाखा, उर्वशी, अंजू त्यागी,डा रेणु देवी व ग्राम नवादा के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। धर्मेंद्र सिंह में बच्चों को सम्बोधित करते हुए गणतंत्र दिवस का अर्थ समझाया और इसके महत्व को सरल शब्दों में बच्चों को समझाया। भगत सिंह ने अंग्रेजों,मुगलों की गुलामी से आज़ादी के साथ साथ अपने ग्राम को नशे से मुक्त होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने ग्राम को नशे से मुक्त करने का प्रण लेना चाहिए।





















