👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ बुधवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रकरण में 63,000 रुपए का जुर्माना लगाया। स्टंट बाज गाड़ियों और बाइकों पर सवार होकर बेखौफ होकर स्टंट कर रहे थे। स्टंट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद हापुड़ जनपद पुलिस ने तुरंत अभियान चलाकर सभी के खिलाफ कार्रवाई की। बता दें कि कुछ युवक कार और बाइक पर हुड़दंग काट रहे थे जिन्होंने रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की। पुलिस ने इस प्रकरण में दो कार और दो बाइकों का 63000 रुपए का चालान किया। वहीं एक अन्य प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार स्टंट बाज के खिलाफ 17000 का जुर्माना भी लगाया। कुल मिलाकर पुलिस ने स्टंटबाजों का 77,000 रुपए का चालान किया।





















