हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना कस्बे में 74वां गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास से कस्बे 14 अमर शहीदों को याद करते हुए मनाया गया। धौलाना ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अतीक अहमद ने शहीद स्तंभ और गांधी अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण कर गांव के अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान धौलाना ग्राम प्रधान अतीक अहमद ने कहा देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को न केवल सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है बल्कि देश दुनिया के सबसे जीवंत लोकतंत्र के तौर पर अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। आज जब यह देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है तो हम सभी को गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। इस दौरान ग्राम प्रधान अतीक अहमद, डॉ लईक, सगीर सैफी, मैनुद्दीन सैफी उर्फ मुन्नू मिस्त्री, इदरीश सैफी, आस मोहम्मद मेवाती, यूनुस सैफी, रहीमुद्दीन मेवाती, नरेंद्र राघव, मौ० आरिफ, सरफराज उर्फ राजू अब्बासी, आसिफ अब्बासी, भूरा उर्फ़ आले मोहम्मद अब्बासी, अनीश अब्बासी, शाजिद,सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, किशन सिंह सिसोदिया, अधिवक्ता रहसुद्दीन अब्बासी, मोमीन अब्बासी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।





















