हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में मतगणना शुरु हो चुकी। सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच मतों की गिनती जारी है। हर तरह की गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। चैकिंग के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जा रहा है। उम्मीद है कि दोपहर तक परिणाम की घोषणा हो जाएगी। मौके पर जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन समेत कई अधिकारी मौजूद हैं। इस दौरान मतगणना स्थल पर जाने वाले लोगों के मौजे भी चैक किए जा रहे हैं।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी परिसर में जनपद की तीनों विधानसभा सीटों हापुड़, धौलाना तथा गढ़मुक्तेश्वर में हुए मतदान की गिनती शुरु हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन और सीसीटीवी की निगरानी के बीच मतगणना सुबह 8:00 बजे शुरू हुई। सबसे पहले गढ़ विधानसभा सीट के परिणाम सामने आने की संभावना है।
प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। सुबह 8:00 बजे पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरु हुई जिसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू हुई। बता दें कि मतगणना के दौरान कुल 91 राउंड होंगे इसमें से धौलाना में 32, हापुड़ में 30 और गढ़ में 29 राउंड में मतगणना की जा रही है।
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380


























