
हापुड़ के चार राजकीय इंटर कालेजों से हटेगी हाईटेंशन लाइन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के चार राजकीय इंटर कालेजों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन को हटाने के शासन ने निर्देश दिए है। यह निर्णय सम्भावित खतरों को टालने के लिए लिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. श्वेता पूठिया के अनुसार जिले के चार राजकीय इंटर कॉलेजों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटाई जानी है। इस संबंध में शासन, से आदेश प्राप्त हुए हैं। जिसके बाद विद्युत निगम के अधिकारियों को हाईटेंशन लाइन वाले विद्यालयों की लिस्ट बनाकर भेज दी गई है। जल्द स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटने की उम्मीद है।
जनपद हापुड़ के अनुपपुर डिवाई, सिखेड़ा, मुर्शपुर तथा शेरपुर के राजकीय इंटर कालेजों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है जिनमें हर वक्त खतरा मंडराता रहता है। शिक्षकों, अभिभावकों व ग्रामीणों ने भविष्य के खतरे को भांपते हुए बिजली की हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग कर रहे थे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















