
FILE PHOTO
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मां आद्या शक्ति श्री चंडी की पालकी सेवा समिति हापुड़ के तत्वावधान में हर नवरात्रों में निकाली जाने वाली मां चंडी जी की पालकी यात्रा 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक निकाली जाएगी। इस दौरान पालकी हापुड़ नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकलेगी और श्रद्धालु अपने-अपने द्वार पर मां चंडी जी के स्वरूप के दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे।
शोभा यात्रा महोत्सव पालकी यात्रा के अंतिम दिन 19 अक्टूबर 2026 सोमवार की 5 बजे से पालकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर से शुरू होकर चंडी धाम पर समाप्त होगी। शोभा यात्रा महोत्सव में मां चंडी की फूल बंगले में विराजमान होंगी और अनेक झांकियां शामिल होंगी। हापुड़ पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















