हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पिछले एक हफ्ते से शीतलहर और कड़ाके की ठंड का जबरदस्त प्रकोप होने के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले कई दिनों से धूप न निकलने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। संभावना है कि आठ जनवरी को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा। वहीं धूप न निकलने व गलन के कारण लोगों के हाथ पैर भी सुन्न हो रहे हैं। लोग मजबूरी में ही घरों के बाहर जा रहे हैं। कंप-कपाती ठंड से बचने के लिए लोग घरों में ही कैद है।
पिछले तीन-चार दिनों से सूर्य देवता के दर्शन भी नहीं हुए हैं। वहीं घटता तापमान लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास कर रहा है। सभी घटते तापमान के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बना हुआ है। संभावना है कि 8 जनवरी को हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























