ट्रैफिक रुल के उल्लंघन पर 40 वाहनों का चालान
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने सोमवार की रात को चैकिंग अभियान चला कर चालीस वाहनों के चालान किए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना बाबूगढ़ प्रभारी पटनीश के नेतृत्व में चैकिंग अभियान बछलौता रोड, दिल्ली रोड तथा गढ़ रोड पर चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रैफिक रुल का उल्लंघन करने वालों के चालान किए है।
पुलिस ने चेतावनी दी है दुपहिया वाहन पर तीन सवारी ने चलें। हैलमेट अवश्य पहनें। वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात न करें। शराब पीकर वाहन चलाना जुर्म है। ट्रैफिक रुल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस का चैकिंग अभियान जारी रहेगा।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100























