👁 0 views Views
श्री बाला जी धाम का वार्षिकोत्सव मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के तगा सराय में स्थित सिद्धापीठ श्रीबाला जी धाम मंदिर का रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार की सुबह मंदिर परिसर में आयोजित हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाल कर विश्व कल्याण की कामना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। श्री बाला जी दरबार को आकर्षण लाइटों तथा फूलों से सजाया गया और छप्पन भोग लगाया गया। श्री बाला जी सेवा समिति की ओर से नरेश त्यागी परिवार ने भक्तों का स्वागत किया।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*























