हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मीनाक्षी रोड पर धूमधाम के साथ दीपावली मिलन समारोह सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने की और उन्होंने कहा कि हमें को दीपावली का पर्व प्रेम पूर्वक मनाना चाहिए तथा वातावरण में प्रदूषण न फैले, इसके लिए ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करें। सभासद महेश सैनी ने कहा कि दीपावली दीपों का त्योहार है जिसको सभी प्रेम पूर्वक मनाएं। सभासद सुनील सैनी ने कहा कि हम लोग इस त्यौहार को विशेष ध्यान रखें कि हमारे पड़ोस में कोई मिठाई के बिना ना रह जाए अपने कमजोर साथियों के घर भी मिठाई पहुंचाएं ताकि उन लोगों को दीपावली का भी एहसास हो। एडवोकेट पवन सैनी ने कहा कि दीपावली के अवसर पर भगवान श्री राम के आगमन पर जो खुशी जनमानस को होती है वही खुशी महसूस करते हुए दीपावली मनाएं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मुकेश सैनी मेरठ मंडल अध्यक्ष सैनी महासभा उत्तर प्रदेश ने किया तथा इस अवसर पर प्रवक्ता अनिल सैनी, प्रधानाध्यापक राजीव सैनी, कौशल सैनी, राजीव सैनी, पदम सैनी, कपिल सैनी, हिमांशु सैनी, सचिन सैनी, सुभाष सैनी, मुकेश सैनी, योगेंद्र सिंह, अजय सैनी, मनोज सैनी आदि उपस्थित थे।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010

























