सीडीओ ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा गौशालााओं का किया औचक निरीक्षण










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ हिमांशु गौतम ने सोमवार को विकासखंड क्षेत्र हापुड़ के प्राथमिक,उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालय शाहबुददीनपुर, मलकपुर एवं असौडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय शाहबुददीनपुर विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित 03 शिक्षक अवकाश पर पाये गये। रसोइया द्वारा मिड डे मील के अंतर्गत भोजन तैयार किया जा रहा था। विद्यालय में रसाई के बराबर में कूडा पाया गया जिसके संबंध में निर्देश दिए गए कि तत्काल सफाई सुनिश्चित कराए। इसके उपरांत मलकपुर में भी 01 अध्यापक अवकाश पर थे अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में साफ सफाई उचित पाई गई।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र.छात्राओं से शिक्षा की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से किताबें भी पढ़वाई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में साफ सफाई एवं मिड डे मील की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने अस्थाई गौशाला मलकपुर का निरीक्षण किया।अस्थाई गौशाला मलकपुर के निरीक्षण में केयर टेकर द्वारा गोवंशों को हरा चारा नहीं दिया जा रहा है।गोवंशों को प्रत्येक दिन हरा चारा दिये जाने एवं गोवंश की जीयो टेग फोटों भेजने के निर्देश दिए गए। अस्थाई गोशाला में कुछ नये गोवंशों का टैग नहीं किया गया है । मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए गए कि पशु संरक्षित करते समय ही टैगिंग की जाए।








  • Related Posts

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

    Read more

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
    error: Content is protected !!