LIVE VIDEO: ब्रेक फेल होने पर ऑटो व ई-रिक्शा से टकराई बस का सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मेरठ तिराहा के पास मंगलवार को एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण वह सड़क पर खड़े ऑटो व ई-रिक्शा से टकरा गई। इस दौरान ऑटो व ई-रिक्शा में बैठी सवारियों में अफरातफरी मच गई। मामले से जुड़ा लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हालांकि घटना के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा जिसके बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। किसी को चोट नहीं आई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार की दोपहर का है जब गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आ रही एक बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए जिसके चलते वह सड़क पर खड़े थ्री व्हीलर और ई रिक्शा से टकरा गई। इस दौरान ई-रिक्शा और ऑटो की उनके आगे खड़े वाहनों से भी मामूली भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान सवारियों में हड़कंप मच गया जिसके बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























