👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने नई शिक्षा पॉलिसी 2020 के तहत बीएससी, बीए और बीकॉम के परीक्षा फार्म भरने से वंचित रहे विद्यार्थियों को राहत दी है. तीनों पाठ्यक्रमों में प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म को भरने की तिथि में यूनिवर्सिटी ने विस्तार करने का फैसला लिया है जिसके तहत 17 मार्च को नए सिरे से परीक्षा फॉर्म अपलोड किए जाएंगे.
17 से 21 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भरने के साथ छात्र शुल्क जमा करा सकेंगे. परीक्षा फार्म जमा कराने की तिथि 22 मार्च निर्धारित की गई है. 23 मार्च तक कॉलेजों को परीक्षा फार्म जमा कराना होगा. इससे पहले परीक्षा फार्म भरने की तिथि 10 मार्च थी.
अमृत डायग्नोस्टिक सेंटर पर कराएं SPO2 आदि की नि:शुल्क (FREE) जांच: 7817982711























