
CBSE X RESULT: विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा मनस्वी मित्तल ने 99.6% प्राप्त कर किया जिला टॉप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लगन और समर्पण की मिसाल कायम करते हुए विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा की मनस्वी मित्तल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में 99.6% अंक प्राप्त कर पूरे जिला हापुड़ को गौरवान्वित किया है। उनकी यह असाधारण उपलब्धि हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का दीपस्तंभ है।
विद्यालय में दिव्या तोमर ने 97% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं दिव्यांश शर्मा 94.4% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इन विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय के परिश्रमी वातावरण और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रमाण है।
अध्यक्ष जनार्दन गुप्ता, निदेशक नदीश गुप्ता और प्रधानाचार्य एन. पी. सिंह ने तीनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हृदय से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ न केवल आज की जीत का उत्सव हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और ऊँची उड़ान भरने के लिए प्रेरित करती हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























