
कार ने ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर को मारी टक्कर, गाड़ी का 28 हजार का चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी का 28,000 रुपए का चालान कर दिया और कार चालक को कड़ा सबक सिखाया। दरअसल एक कार चालक भारी भीड़ में गाड़ी लेकर पहुंचा। इसी बीच मौके पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेश प्रताप पुलिस बल के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद थे। कार चालक ने जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ाई तो वह झटके से उठी और इंस्पेक्टर से जा भिड़ी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने गाड़ी का 28,000 रुपए का चालान कर दिया और मामले में कार चालक को सख्त हिदायत दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























