👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत तहसील चौपला पर एक व्यक्ति का पर्स चोरी कर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हजारों रुपए से भरा पर्स बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि नयाबांस गुलावठी का यशवीर सिंह तहसील चौपला से जा रहा था कि बक्सर का सलमान पर्स चोरी कर भाग खड़ा हुआ। ग्रामीण द्वारा शोर मचाने पर आरोपी को लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के सौंप दिया।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*






















