
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा निवासी इस्माइल पुत्र याकूब के मकान में चोरों ने बीती रात धावा बोला जहां से चोर लाखों रुपए कीमत के गहने और 14 लाख रुपए की नगदी उड़ाकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
पीड़ित ने धौलाना थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात करीब 10:45 बजे गेट बंद कर सो रहा था। इसी बीच चोर आए जिन्होंने मकान में जमकर तांडव मचाया। बुधवार की सुबह आंख खुलने पर पता चला कि मकान में रखा सारा सामान बिखरा हुआ है। अलमारी खुली थी जिसमें रखे 14 लाख गायब थे। इसी के साथ लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण, गले के हार, अंगूठी, कंगन, गले की कंठी, चैन, टीका व लॉन्ग आदि सामान चुराकर चोर फरार हो गए। पीड़ित को लाखों का नुकसान हुआ है जिसने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























