हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव पावटी में बंद मकान को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर चोर करीब साढ़े चार लाख रुपए के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव पावटी निवासी पवन कुमार ने बताया कि बदायूं में उनका फार्म हाउस है जहां वह अक्सर जाते हैं। पवन का कहना है कि उनकी पत्नी फाइनेंस कंपनी में मैनेजर और बेटा बैंक में है। बेटी एक अस्पताल में काम करती है। परिवार के सभी लोग सात मई को घर का ताला लगाकर गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। शुक्रवार को जब वह बदायूं से गांव लौटे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ था। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे जिन्होंने अलमारी के ताले तोड़े और करीब साढ़े चार लाख रुपए कीमत के गहने और हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























