
17 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। शादी समारोह में शामिल होने आई किशोरी का युवक ने अपहरण कर लिया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहात क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह एक शादी में परिवार के साथ शामिल होने के लिए आए थे। 15 जून को सुल्तानपुर का रहने वाला वासिल पुत्र मोहम्मद उसकी 17 साल की बेटी को बहला-फुसला कर ले गया। चिंता ज़ाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























