
👁 38 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक कालोनी निवासी युवती के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। युवती के भाई का आरोप है कि कुछ लोगों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी बहन की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल कर दिया।
हापुड़ के एक मोहल्ले के रहने वाली व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बार-बार कुछ लोग बदनाम करने की नीयत से फोटो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926























