
निकाह का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली महिला ने पड़ोसी गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने व एक लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की छानबीन जारी है।
महिला ने बताया कि उसके पति और बच्चे अलग रहते हैं। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। व्यक्ति की पत्नी की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि आरोपी ने उससे निकाह करने की बात कही। इस आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और एक लाख रुपए भी हड़प लिए लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। न ही रुपए वापस दिए। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























