
👁 22 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पटना मुरादपुर के पास जोड़ा बनाते समय करंट उतर आया जिससे विद्युत कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रविंद्र निवासी किला मावी, बुलंदशहर के रूप में हुई है जो ठेकेदार के पास कार्य कर रहा था। मजदूर की मौत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक 2 साल से हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित कालोनी में रह रहा था। ठेकेदार द्वारा मजदूरों को काम कराने के लिए किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए जिसके चलते मजदूर की मौत हुई है।






















