
दहेज के लालच में विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आदर्श नगर कॉलोनी के रहने वाली श्वेता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि करीब 5 साल पहले उसकी शादी गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर के रहने वाले सागर से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और उसका उत्पीड़न करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। कई बार उसे मायके छोड़कर चले गए।
पीड़िता का आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से पति सागर, सास बबिता, नंद तन्नू, देवर शुभम और चचिया ससुर ज्ञान ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। इस दौरान बंदूक दिखाकर उसे धमकाया। 16 जुलाई की रात वह किसी तरह ससुराल से निकलकर मायके पहुंची और पूरी घटना को बताया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















