हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम में गुरुवार को रसोली के ऑपरेशन के पश्चात एक महिला की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी जिसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था लेकिन उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने आशीर्वाद नर्सिंग होम के बाहर जमकर हंगामा किया था। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि महिला की मौत का जिम्मेदार चिकित्सक कौन है?
गांव डहाना निवासी सचिन कुमार की पत्नी के पेट में रसौली थी जिसे उपचार के लिए आशीर्वाद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। इसके बाद गुरुवार को चिकित्सकों ने महिला का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद महिला को घबराहट होने लगी जिसके बाद उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतका के परिजनों ने फ्रीगंज रोड पर स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा किया और बवाल काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया। मामले में अभी किसी तरह की जांच शुरू नहीं हुई है? ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि रसौली का ऑपरेशन करने वाली चिकित्सक पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई है? आखिर महिला की मौत का जिम्मेदार कौन है? जिस तरह एक चिकित्सक की लापरवाही ने महिला की जिंदगी को निगल लिया है उस पर कड़ी कार्रवाई होने की जरूरत है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






















