हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील मुख्यालय में लेखपाल के निजी सहायक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में निजी सहायक खुलेआम रिश्वत मांगता हुआ नजर आ रहा है। मामले ने जब तूल पकड़ा तो जांच शुरू हुई जांच अधिकारी बनी तहसीलदार ने संबंधित मामले में लेखपाल को क्लीन चिट भी दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लेखपालों ने बताया कि उनके किसी सहायक ने वसूली नहीं की है।
हरोड़ा मोड़ के रहने वाले नीरज शर्मा अपने बेटे का ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गढ़ तहसील मुख्यालय पर गए थे जिनका आरोप है कि तहसील मुख्यालय में एक कक्ष में लेखपाल का निजी सहायक बैठा हुआ था जिसने हजार रुपए की रिश्वत मांगी। वीडियो में पांच सौ रुपए निजी सहायक थामता हुआ दिखाई दे रहा है जो कि और पैसों की मांग भी कर रहा है। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसडीएम अंकित कुमार ने वीडियो की जांच के लिए तहसीलदार को जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच अधिकारी बनीं तहसीलदार की जांच में कोई भी लेखपाल आरोपी नहीं पाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जो व्यक्ति वीडियो में नजर आ रहा है, ऐसा कोई व्यक्ति तहसील में नहीं है। ना ही उसको कभी देखा गया है। उसके अनुसार तहसीलदार ने लेखपालों को क्लीन चिट दे दी है। हालांकि एसडीएम अंकित वर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए सीओ को निर्देशित किया है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आपको बताते चलें कि अधिकांश लेखपाल अपने साथ निजी सहायक भी रखते हैं जो कि धीरे-धीरे अवैध वसूली का खेल शुरू करते हैं।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























