
प्रवक्ता की मौत का मामला: बिसरा से पता चलेगा मौत का कारण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ राड पर स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में शुक्रवार की सुबह कृषि विज्ञान विभाग के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। चिकित्सकों ने शव के बिसरा को सुरक्षित कर जांच को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के पश्चात मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र के गांव उत्तरी घटायन के 55 वर्षीय रविंद्र चौधरी पिछले करीब 9 वर्षों से हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में कृषि विज्ञान विभाग में प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की सुबह उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिनका शव लैब में जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने गेट तोड़कर प्रवक्ता के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में शव से बिसरा सुरक्षित कर गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के गांव निवाड़ी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






























