👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र की हिम्मतपुर रोड पर स्थित आरएसके इंटर कॉलेज में छात्र के साथ शिक्षकों द्वारा की गई मार पिटाई के मामले में शिक्षा विभाग की तरफ से दो सदस्य कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं प्रबंध समिति ने भी चार लोगों को नोटिस जारी किया है। बता दें कि करीब पांच दिन पहले एक छात्र के साथ शिक्षकों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई थी जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित छात्र ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इसी के साथ शिक्षा विभाग ने भी मामले की जांच के लिए दो सदस्य कमेटी गठित की है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811

























