
ऊर्जा निगम के ठेकेदार का ट्रैक्टर चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव गोयना से शातिर चोरों ने ऊर्जा निगम के ठेकेदार का ट्रैक्टर चोरी कर लिया। मामला 24 दिसंबर का है। पुलिस ने अब जाकर मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है और ट्रैक्टर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हापुड़ के मोहल्ला हर्ष विहार निवासी भोले ने बताया कि वह ऊर्जा निगम में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। उन्होंने विभाग के कार्य के लिए अपना ट्रैक्टर लगा रखा है। ट्रैक्टर को उनके मामा का पुत्र पूरन निवासी गोयना चलाता है। 24 दिसंबर की रात लगभग दो बजे चोर उनके ट्रैक्टर को गांव से चोरी कर ले गए। इसकी सूचना उनके मामा के पुत्र ने उन्हें दी थी। सूचना पर वह गांव पहुंचे और ट्रैक्टर को काफी तलाशा लेकिन ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने पुलिस से चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर बरामद करने की गुहार लगाइ। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और ठेकेदार की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651





























