
खुर्शीद की मौत के मामले में पत्नी पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने खुर्शीद उर्फ आरिश अली खान की मौत के मामले में मां की तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी फलकनाज की तहरीर के आधार पर रहीमा पुत्री सुहेल खान निवासी सिवारा बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि 25 अप्रैल को रहीमा का निकाह खुर्शीद के साथ हुआ था। खुर्शीद की मां का आरोप है कि मृतक की पत्नी अक्सर यह कहती कि मेरी शादी मेरे घर वालों ने जबरन यहां कर दी। मामला 8 अगस्त का है। जब पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पति-पत्नी दोनों कमरे में थे। तभी देर रात करीब 12:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद सभी के होश उड़ गए। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था और खुर्शीद की लाश खून से लथपथ अवस्था में बिस्तर के पास जमीन पर पड़ी थी। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां का आरोप है कि पुत्रवधू ने ही उसके पुत्र की हत्या की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























