
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मंसूरपुर सर्विस मार्ग पर कार सवार दो युवकों को कुछ आरोपियों ने रोक लिया। आरोपी ने तमंचा स्टाकर युवक को गोली मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला तगासराय के पंकज त्यागी ने बताया कि 25 दिसंबर की दोपहर करीब 12:00 बजे उसका बेटा आरुषि त्यागी व हर्ष त्यागी के साथ कार में सवार होकर किसी काम से हापुड़ गया था। काम खत्म कर दोनों वापस लौट रहे थे। मंसूरपुर सर्विस मार्ग पर ततारपुर के लक्की शर्मा और उसके दो साथियों ने पुत्र की कार को रोक लिया। लक्की शर्मा ने तमंचा निकालकर पुत्र के पेट पर सटा दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























