👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ करने और उसकी पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 26 दिसंबर का है जब एक 11वीं कक्षा की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी कि रास्ते में मोहल्ला शिवगढ़ी का अंकित और आशु ने छात्रा को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा से मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






















