हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में अपनी पत्नी के ससुराल पहुंचे व्यक्ति ने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने एसपी के आदेश पर दामाद और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नानपुर निवासी चरण सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 2020 में मेरठ के बहासुमा थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी अनुज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। अक्सर वह मार पिटाई भी करते। आरोपियों ने विवाहिता को उसकी बेटी के साथ घर से निकाल दिया। 11 अक्टूबर की रात आरोपी नानपुर पहुंचे और जहां उन्होंने घर के बाहर फायरिंग भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में हुआ अप्सरा साड़ीज का शुभारंभः 9997358158























