
ग्राम प्रधान समेत तीन पर हमला करने के मामले में बाप-बेटों समेत सात पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान जोगीपुरा के वर्तमान प्रधान ओमेश कश्यप समेत तीन के साथ मारपीट करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गांव जोगीपुरा निवासी पप्पू पुत्र सूखे और पप्पू के पुत्र पंकित, अंकित, पुत्री अंकिता, मीना, पत्नी सुनीता और दीपक पुत्र राम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव जोगीपुरा के रहने वाले विजयपाल ने बताया कि 15 अप्रैल की दोपहर करीब 12:00 बजे उसके चाचा ग्राम प्रधान जोगीपुरा ओमेश कश्यप पुत्र दरयाब सिंह अपने निर्माणाधीन मकान की ईंट रास्ते में ट्राली से उतरवाकर घर पर डलवा रहे थे। तभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए आए और रास्ते में ईंट उतारने पर झगड़ा करने लगे। जब ग्राम प्रधान ओमेश ने गाली देने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गए जिन्होंने ओमेश प्रधान के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होता देख ओमेश प्रधान का पुत्र यश और भतीजा संदीप तुरंत मौके की ओर दौड़े तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की जिसमें तीनों घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से ग्राम प्रधान की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में सातों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























