गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन के प्रयास में हापुड़ निवासी पादरी पर मुकदमा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद गाजियाबाद पुलिस ने धर्म परिवर्तन के प्रयास के मामले में दो पादरी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया है जिसमें हापुड़ निवासी पादरी भी शामिल है। मामले में जांच तेज हो गई है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बजरंग दल के नेता मधुर नेहरा की तहरीर पर पादरी दीप निवासी हापुड़, पादरी उमेश निवासी मोदीनगर और एक अज्ञात के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध की धारा 3 व 5 (1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मधुर नेहरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि निवाड़ी के याकूतपुर मवी गांव कि ओमप्रकाश कॉलोनी स्थित मधु वाल्मीकि के मकान में शनिवार को महिलाओं और बच्चों के धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला सामने आया था। इस संबंध में मामले से जुड़ी कुछ किताबें, पूजा सामग्री, नकदी भी मिली है। गाजियाबाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AMERICAN EDU GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN 2025-2026 || 8282827731









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!