हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकनपुर में 13 जून को जमीनी विवाद के मामले दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। उस दौरान महिलाओं की लड़ते हुए की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद पुलिस ने मामले में अब कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों की महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
दरअसल भीकनपुर में पुश्तैनी जमीन के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मार पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसकी उप निरीक्षक दीपक चौरसिया ने जांच की। वीडियो में पांच महिलाएं आपस में लड़ रही थी और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रही थी। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई कि यह वीडियो 13 जून की सुबह 8:00 बजे का है। उसके बाद पुलिस ने जांच की और मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की ओर से अंजू, पूनम, जयंती, कुशल व नीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























