हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बिजली चोरों के खिलाफ विद्युत विभाग का जबरदस्त अभियान जारी है. गुरुवार को एक्सएन के पी पुरी के नेतृत्व में एसडीओ उपेड़ा प्रभव गौर ने टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापा मारा और बिजली चोरी करने वाले आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.
विद्युत निगम का बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से यह अभियान लगभग हर गली मोहल्ले में चलाया जा रहा है. जहां उपेड़ा एसडीओ ने क्षेत्र में टीम के साथ छापा मारा और बिजली चोरी करने वाले आठ आरोपियों को धर दबोचा. भड़ँगपुर में एक, लखराडा में एक, शेखपुर में छह बिजली चोरों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है जो कटिया डालकर बिजली की चोरी कर राजस्व को चूना लगा रहे थे. ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सूरत में बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ जबरदस्त शिकंजा कसा जाएगा.
























