रिश्वतखोर जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हुआ निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अनिल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच था। मामले में जेई के खिलाफ मेरठ के थाना खरखौदा में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पकड़े गए रिश्वतखोर जेई को निलंबित कर दिया गया है। यह जेई हापुड़ जनपद में तैनात था।
मेरठ जनपद के गांव अजराड़ा के रहने वाले यूनुस ने दुकान के बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था जिसके बाद वह मजबूरन बिजली घर अतराड़ा के चक्कर काटने को मजबूर था। अतराड़ा बिजली घर का चार्ज धीरखेड़ा देहात के अवर अभियंता अनिल कुमार के पास था। आरोप है कि कनेक्शन देने के नाम पर अनिल कुमार लगातार उससे रिश्वत मांगने लगा। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। एंटी करप्शन के कहने पर रिश्वतखोर जेई को पीड़ित रुपए देने के लिए तैयार हो गया और केमिकल लगे नोटों को उसने थाम लिया। इसके बाद रिश्वतखोर जेई को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद टीम उसे खरखौदा थाना लेकर पहुंची थी जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज भी हो चुका है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर























