
आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर हत्या की धमकी देने वाले के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर हत्या की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पससवाड़ा के सोनू सैफी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर के स्याना के रोहन चौधरी, मोहित चौहान, दुष्यंत कुमार, शिवम माहौर ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर बहनों को फिल्म फ्री दिखाने का वीडियो प्रसारित किया था जिसके बाद पसवाड़ा के सोनू सैफी ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर हत्या की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||






























