कथित पत्रकार समेत 18 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कथित पत्रकार समेत 18 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी स्थिति में बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाइनलॉस की शिकायत पर विभाग ने रेड मारी जिसके बाद डेढ़ दर्जन बिजली चोर पकड़े गए हैं।
उपखंड क्षेत्र तृतीय के तीन मोहल्लों में ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी की शिकायत पर कार्रवाई की। एसडीओ तृतीय देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने हर्ष कॉलोनी, कोटला सादात और किला कोना में मॉर्निंग रेड की। जिन उपभोक्ताओं के परिसर पर दो किलोवाट का कनेक्शन था वहां 3 से 4 किलोवाट तक भार बिजली चोरी से चलता मिला। हर्ष विहार में मोनू मसूदी, कोटा सादात में गोविंदा, शाह आलम, जितेंद्र, राजू, राहुल, चमन, सतीश, किलाकोना में शहजाद, अकरम, रिहान, शकील, इश्तियाक, इरफान, रहीस, हासिर, सोनू के घर बिजली चोरी पकड़ी जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























