निजामपुर में घर में घुसकर मार पिटाई के मामले में 10 के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में बच्चों के विवाद में बड़े भी कूद पड़े। इस दौरान घर में घुसकर कुछ लोगों ने लाठी डंडे और चाकू से हमला कर दिया। घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। इस दौरान घर में मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निजामपुर के रहने वाले शिवा ने बताया कि 7 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे उसके परिवार की बच्ची गली में खेल रही थी। बच्ची का पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह बच्ची को शांत कर ले आया। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाला बदला उर्फ़ हरीश, मनीष रिंकू रवि उर्फ मुकेश, मुकेश, विनीत, सुमित, विशाल, राम सिंह व छोटे उर्फ देवेंद्र गाली गलौज कर घर में घुस आए और आरोपियों ने तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























