हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गांव अल्लाहबख्शपुर में रेलवे ट्रैक के पास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गढ़ तहसील में तैनात लेखपाल रोहित त्यागी की तहरीर पर अल्लाह बख्शपुर निवासी वसी अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लेखपाल का कहना है कि पहले भी अवैध कब्जा किया हुआ था जिसे विभाग ने हटवाया। अब एक बार फिर अवैध कब्जा कर लिया गया है।
आरोप है कि वसी मोहम्मद ने अल्लाहबख्शपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर सरकारी जमीन पर बांस की चारदीवारी कर ली और उसमें लकड़ी का सामान भरकर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है जिसके खिलाफ पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225





























