हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिना अनुमति के परिचय सम्मेलन करने के मामले में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली समेत कांग्रेस, बसपा के जिलाध्यक्ष तथा आप नेताओं समेत 300 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में यह कार्रवाई हुई है।

गढ़ कोतवाली पुलिस ने उड़न दस्ता प्रभारी की तहरीर पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, सपा के जिलाध्यक्ष बबलू भाटी, आम आदमी पार्टी के नेता डॉ नरेंद्र सोलंकी, राहत अली, शहजाद, रिजवान अली समेत 300 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जो कि बिना अनुमति एक कमरे में परिचय सम्मेलन कर रहे थे। उड़न दस्ते के प्रभारी प्रमोद कुमार ने जब अनुमति मांगी तो वह अनुमति नहीं दिखा सके। यह परिचय सम्मेलन गढ़मुक्तेश्वर के हाईवे किनारे स्थित होटल में हुआ था।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























