हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव बनखंडा निवासी योगेंद्र त्यागी के बेटे वंशज त्यागी को कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने गाड़ी में बैठा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया. बता दें कि वंशज सीए की पढ़ाई कर रहे हैं जो कि गाजियाबाद से प्रतिदिन हापुड़ आते-जाते हैं. सोमवार को गाजियाबाद से हापुड़ आते समय उन्होंने बस का इंतजार किया लेकिन बस नहीं मिली. डासना फ्लाईओवर के पास उन्हें दिल्ली से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार चार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया और कुछ ही दूरी पर चलने के बाद छात्र पर तमंचा तान दिया. छात्र के साथ बदमाशों ने इस दौरान मार पिटाई भी की और गाड़ी को मसूरी के जंगलों में ले गए जहां उससे 12 सो रुपए की नकदी और मोबाइल लूट लिया और जंगल में उतार कर फरार हो गए. पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर गाजियाबाद पुलिस को मामले की सूचना दी जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























