छात्रा का कार सवारों ने किया अपहरण का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की पबला रोड पर स्थित एक कॉलोनी में कार सवारों द्वारा कक्षा 7 में पढ़ने वाली छात्रा के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को आप बीती बताई। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके पश्चात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने गाड़ी की पहचान कर ली है और जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पबला रोड पर स्थित कालोनी निवासी राजू चौधरी ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है जिसकी 11 साल की बेटी कक्षा सात की छात्रा है। मामला गुरुवार की शाम का है जब उसकी बेटी कॉलोनी में ही स्थित एक दुकान से तरबूज लेने के लिए गई थी। तरबूज खरीद कर जब वह वापस लौट रही थी तो रास्ते में खड़ी एक गाड़ी में से एक युवक नीचे उतरा और उसने उसकी पुत्री को रोक कर चॉकलेट दिलाने के बहाने अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह युवक के चुंगल से छूटकर घर पहुंची और अपनी मां को आप बीती बताई जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया तो गाड़ी की कॉलोनी में अंदर जाने और बाहर आने की वीडियो दिखाई दे रही है। गाड़ी गाजियाबाद नंबर की है। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011

























