हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान कार सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि मामला रात का है जहां सिंभावली थाना क्षेत्र के हरोड़ा रोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित फ्लाईओवर के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से जा टकराई। कार हापुड़ की ओर से आ रही थी जो कि अमरोहा जा रही थी। इस दौरान कार सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों ही कार सवार अमरोहा निवासी हैं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260


























