कारगिल विजय दिवस पर कैंडल मार्च
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी की अगुवाई में गुरुवार को दिन छिपने के बाद मशाल रैली निकाली गई और कारगिल के शहीदों को याद किया।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, पवन गर्ग, मोहित पाल, सचिन सिरोही, कपिल शर्मा सहित सैकड़ों भाजपाई हाथों में बैनर व कैंडल लेकर रेलवे पार्क पर एकत्र हुए और कारगिल के शहीदों की स्मृति में कैंडल मार्च किया। यह कैंडल मार्च अतरपुरा चौपला पर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर समाप्त हुआ, जहां भाजपाइयों ने कैंडल रख कर कारगिल के शहीदों का स्मरण किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
























