
पीसीएस-प्री परीक्षा में चेकिंग के पश्चात दिया अभ्यर्थियों को प्रवेश
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप,अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार आज दो पालियों में पीसीएस-प्री परीक्षा 10 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध गए हैं। सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित होगी। हापुड़ के एकेपी इंटर कॉलेज, सीटीसी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री चंडी विद्यालय, श्री जैन कन्या पाठशाला, श्री शांति स्वरूप और एसएसवी पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
पहली पाली की परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक है। दोनों पालियों में कुल 4,536 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अभ्यर्थियों को चेकिंग के पश्चात ही भीतर प्रवेश दिया गया।
दिवाली, भाईदूज व शादी पर बजट में तैयार कराए गिफ्ट हैंपर: 8267052526 या 8882657514

























