
अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के पास बीती रात एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान बस क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान यातायात अवरुद्ध हो गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशकत के पश्चात यातायात व्यवस्था को संभाला और बस को साइड कराया।
जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ की सीमा में दिल्ली से हापुड़ जाने वाले मार्ग पर छिजारसी टोल प्लाजा से पहले एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बस का शीशा चकनाचूर हो गया और बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच यातायात अवरुद्ध हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसने यातायात व्यवस्था को संभाला।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012






























