👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास पर रविवार की दोपहर एक बुलेट आगे चल रही गाड़ी में घुस गई। हादसे में बुलेट सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। कार सवार ने गाड़ी रोकी और चालक को सड़क से उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
मुरादाबाद के चाओ वाली बस्ती निवासी अविरल रविवार की दोपहर अपने माता-पिता और दादा के साथ गाड़ी में सवार होकर मेरठ जा रहे थे। जैसे ही रहे थे ततारपुर बाईपास के पास पहुंच गए तो पीछे से आए बाइक सवार युवक ने गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे बुलेट सवार घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया।






















